
उत्तरी हावड़ा, 26 अप्रैल . भोजपुरी एक्टर और उत्तर प्रदेश की गोरखपुर Lok Sabha सीट से BJP MP रवि किशन ने Sunday को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हावड़ा में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार रोड शो और चुनावी सभाएं कीं.
रवि किशन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 मई को भारी बहुमत के साथ भाजपा बंगाल में Government बनाने जा रही है और तृणमूल कांग्रेस का शासन समाप्त होने वाला है.
मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP ने कहा कि मैं बंगाल की धरती को प्रणाम करता हूं. बंगाल की जनता अपनी पहचान और खुद को बचाने के लिए वोट कर रही है. पीएम मोदी की अपील पर जनता अब मन बना चुकी है उन्हें अब कुशासन नहीं सुशासन वाली Government चाहिए.
BJP MP ने कहा कि वर्षों से यहां पर हिन्दुओं को अपमान सहना पड़ा है. मछुआरा समाज काम नहीं कर पाता है. मिलों को बंद किया गया. बंगाली अब पीएम मोदी के साथ जुड़ने का मन बना चुके हैं.
रवि किशन ने मजाकिए अंदाज में कहा कि हम पूरे India की मछली लाकर यहां के तालाब में डालेंगे और 4 मई के बाद यहां के लोग मछली खाएंगे.
BJP MP ने कहा कि उन्होंने बंगाली फिल्मों में भी काम किया है और बंगाल से उनका नाता पुराना है, लेकिन टीएमसी के शासन में बंगाल विकास की पटरी पर बहुत पीछे छूट गया है. विकास की पटरी पर बंगाल को लाने के लिए यहां पर भाजपा की Government बनानी ही पड़ेगी.
पहले चरण की बंपर वोटिंग पर BJP MP ने कहा कि 92 फीसदी वोटिंग को हलके में नहीं लेना चाहिए. जनता ने भाजपा की Government बनाने का मन बना लिया है.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर रवि किशन ने कहा कि उन्हें एहसास हो गया है कि वे हार रहे हैं.
एक्स पोस्ट में रवि किशन ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के बेलघाटा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ पार्थ चौधरी के समर्थन में आयोजित रोड शो व जनसभा में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया. उमड़ा जनसमर्थन बदलाव का स्पष्ट संकेत है. लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान कर विकास और स्थिरता के पक्ष में समर्थन देने की अपील की. 4 मई को बंगाल से टीएमसी गई और परिवर्तन तय है.
–
डीकेएम/वीसी