
Patna, 28 जून . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Sunday को Patna साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया तथा परिसर का विस्तृत अवलोकन करते हुए इसके समग्र विकास के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने घोषणा करते हुए कहा कि Patna साइंस कॉलेज परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की जाएगी.
उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भौतिकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शिक्षा, नवाचार तथा अत्याधुनिक अनुसंधान को उत्कृष्ट करेगा. इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
Chief Minister ने कहा कि Patna साइंस कॉलेज की एक गौरवशाली शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक परंपरा रही है. राज्य Government का उद्देश्य इस ऐतिहासिक संस्थान को पुनः विज्ञान के अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान के रूप में विकसित करना है ताकि इसका पुराना गौरव पुनर्स्थापित हो सके.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना एवं परिसर के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केन्द्रों, उन्नत शैक्षणिक अधोसंरचना तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई स्थापित कर सके. साइंस कॉलेज की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाएगा. छात्रावास एवं प्ले ग्राउंड्स की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा. इसके लिए शीघ्र टीम भेजी जाएगी.
सीएम ने कहा कि राज्य Government गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. Patna साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होने वाला यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान, अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रमुख केन्द्र बनेगा.
निरीक्षण के दौरान Chief Minister के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साइंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अलका ने साइंस कॉलेज की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.
Chief Minister ने Patna कॉलेजिएट स्कूल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि Patna कॉलेजिएट स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है. इसे मॉडल (आदर्श) स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करायी जाएगी.
निरीक्षण के दौरान Chief Minister के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
–
एमएनपी/एएसएच