
New Delhi, 11 अप्रैल . कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए सीजफायर को लेकर समाचार एजेंसी से कहा कि बातचीत का क्या नतीजा निकलेगा? ये तो वक्त बताएगा. Pakistan मध्यस्थता कर रहा है. जो काम India को करना चाहिए था, वो काम Pakistan कर रहा है.
राशिद अल्वी ने कहा कि हमारे Prime Minister ने जिस दिन इजरायल में बोला था कि इजरायल की धरती फादर लैंड है और India मदर लैंड है, उसी दिन अपनी साइड ले ली थी. आज हम एक्सपोज हो गए कि हम अमेरिका और इजरायल के साथ खड़े हैं. किसी भी पत्रकार को ईरान का वीजा नहीं मिला है. हम चाहे कुछ भी कहते रहें, लेकिन ईरान को इस बात का एहसास है कि खामेनेई की मौत पर Prime Minister खामोश रहे.
उन्होंने कहा कि ईरान में बच्चे मारे गए तब Prime Minister खामोश रहे, ऐसा नहीं है कि पूरी दुनिया ने आंखें बंद कर रखी हैं. विदेश नीति में India अकेला पड़ गया है और हमें समझा जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल के दबाव में फैसले कर रहे हैं. मेरा मानना है कि India को कोशिश जरूर करनी चाहिए कि बातचीत कामयाब हो. अगर ये बातचीत कामयाब नहीं होती तो उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा और India पर भी पड़ेगा.
राशिद अल्वी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ेगा, सिलेंडर के लिए लाइनें लगी हैं और अगर बातचीत कामयाब नहीं होती तो देश में हालात और खराब होंगे. आर्थिक स्थिति खराब होगी, इसलिए इस बातचीत के कामयाब होने के लिए India को कोशिश करनी चाहिए.
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि सीएए तो आप तब करेंगे, जब Pakistan, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से कोई हिंदू या ईसाई आएगा. आप उस प्रक्रिया को कैसे तेज कर देंगे, जब वहां से कोई आ ही नहीं रहा है, तो आपके सीएए का मतलब क्या रह गया है? एनआरसी तो Government ने कर लिया. उन्होंने कहा कि बंगाल में 90 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए. दो करोड़ लोगों के नाम यूपी में काट दिए गए. Government ने एनआरसी करना पूरे देश में शुरू कर दिया.
–
एसडी/डीकेपी