
New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की Government बनती दिख रही है. विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रदेश में लंबे शासन के बाद सत्ता से बेदखल होती नजर आ रही है.
कहने का मतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से एनडीए के सहयोगी दलों में भी खुशी का माहौल है. इसी कड़ी में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और Union Minister जीतनराम मांझी ने खुशी जताई है.
जीतनराम मांझी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं, झालमुड़ी ही चलेगी. आज झालमुड़ी का दिन है, जमकर झालमुड़ी खा रहा हूं, किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा. बंगाल जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, Prime Minister Narendra Modi. ये जीत आपके मार्गदर्शन और गृहमंत्री अमित शाह के बेजोड़ मेहनत की जीत है. बंगाल के हर एनडीए कार्यकर्ता को जीत की विशेष शुभकामनाएं.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी खुशी जताते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन.”
बिहार भाजपा के दिग्गज नेता विजय कुमार सिन्हा ने भी पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली बढ़त पर खुशी जताई. उन्होंने लिखा, “जहां जन्मे थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वह गौरवशाली बंगाल आज फिर राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं लोकतंत्र-प्रेमी देवतुल्य जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन. यह जनादेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्ध बंगाल के निर्माण का सशक्त संदेश है.”
–
ओपी/एबीएम