रांची छात्र आंदोलन को रैपर सूरज टायलन का समर्थन, सीएम से बोले-हम आपको वोट देंगे, आप सही भविष्य दें

रांची, 8 अगस्त . Jharkhand की राजधानी रांची में पेपर लीक और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. रैपर सूरज टायलन भी छात्रों के समर्थन के लिए रांची पहुंचे. उन्होंने के साथ बातचीत में छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि परीक्षाओं के मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए.

उन्होंने कहा, “Jharkhand में जो प्रोटेस्ट चल रहा है. हमारे छात्र जो मांग कर रहे हैं, जैसे कि जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना चाहिए, एग्जाम-रिजल्ट में ट्रांसपेरेंसी आनी चाहिए. छात्रों की इन सभी मांगों को लेकर मैं यहां पर आया हूं. बाकी मेरी पढ़ाई के समय पेपर लीक हो जाते थे. हालांकि उस समय हमारे अंदर इतनी समझ और आत्मविश्वास नहीं था कि ये सब समझ सकें.”

रैपर सूरज टायलन ने बताया कि social media के माध्यम से उन्हें इस प्रोटेस्ट के बारे में पता चला था. उन्होंने कहा, “इस प्रोटेस्ट को नेता देवेंद्र नाथ महतो की शुरुआत की थी. बाद में प्रेमनायक ने इसे आगे बढ़ाया, चूंकि जब मुझे इस आंदोलन के बारे में पता चला, तब मैं वाराणसी में था, यह देखकर मुझे लगा कि अब मुझे यहां पर समर्थन के लिए जाना चाहिए. मुझे लगा कि अगर मैं अब नहीं गया, तो मेरा भाई Governmentी नौकरी की तैयारी कर रहा है, तो उसके साथ मैं अन्याय करूंगा और मेरा सहयोग ऐसी चीजों में होना बेहद जरूरी है, जिससे मेरे भाई का भविष्य खराब न हो.”

सूरज टायलन ने आगे Jharkhand को लेकर रैप गाकर सुनाया. उन्होंने कहा, “क्या लगता है, Jharkhand में सब ठीक हो रहा है, एजुकेशन सिस्टम चीप हो रहा है और नेता क्रिप हो रहा है. ढंग से एक्जाम देकर घर भी नहीं पहुंचे और देखा कि पेपर लीक हो रहा है.”

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए Jharkhand के Chief Minister से अपील करते हुए कहा, “Chief Minister से बस यही आग्रह है कि सर आप हमारे अपने हो. अगर आप हमारे बारे में नहीं सोचेंगे तो कौन सोचेगा. Jharkhand हमारी माटी, आप हमारे अपने हैं. हम युवा आपके भविष्य हैं और आपके हाथों में हमारा भविष्य है. हम आपको वोट देंगे, आप हमको सही भविष्य दें. जो लोग नौकरियां बेच रहे हैं, आप सभी को उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाही करें और छात्रों की मांग को पूरा करें.”

एनएस/वीसी

Leave a Comment