माफीनामे के शब्दों में बदलाव के लिए रणवीर सिंह तैयार, देवी की नकल उतारने के मामले में कोर्ट को दिया स्पष्टीकरण

Mumbai , 10 अप्रैल . Actor रणवीर सिंह, अपनी फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ के अलावा, एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की नकल करने को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं.

social media पर ट्रोल होने के बाद Actor ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन अब Actor ने Friday को कर्नाटक उच्च न्यायालय को बताया कि वह फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के एक किरदार की नकल करने से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता के साथ मिलकर अपने माफीनामे के शब्दों में बदलाव करने के लिए तैयार हैं.

दरअसल, शिकायतकर्ता ने कोर्ट को बताया था कि Actor के माफीनामे में वास्तविकता और पश्चाताप नहीं दिखता है. वकील ने बताया कि हलफनामे में इरादे को ठीक से व्यक्त नहीं किया गया है. उन्होंने अधिक विशिष्ट और स्पष्ट माफी की मांग की.

कोर्ट फिलहाल रणवीर सिंह पर दर्ज First Information Report को रद्द करने की मांग की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें Actor पर पिछले साल गोवा में आयोजित 56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था.

कार्यक्रम के दौरान, रणवीर सिंह ने कथित तौर पर फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में Actor ऋषभ शेट्टी द्वारा निभाए गए किरदार की नकल की और कथित तौर पर एक देवी को ‘महिला भूत’ कहा था, जिसके बाद social media पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

इससे पहले रणवीर सिंह की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता साजन पूवैया ने न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना को सूचित किया था कि माफीनामा पहले ही दाखिल किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि Actor ने हलफनामे में यह भी कहा है कि वह संबंधित मंदिर में जाकर प्रार्थना करेंगे. हालांकि, शिकायतकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि हलफनामे में स्पष्टता की कमी है और उसमें पश्चाताप का पर्याप्त रूप से इजहार नहीं किया गया है. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद, अदालत ने मामले को 23 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप एक संशोधित हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया.

रणवीर सिंह ने social media पर लिखित तौर पर भी माफी मांगी थी और घटना के लिए खेद भी व्यक्त किया था. हालांकि विवाद के बढ़ने के बाद एक वकील द्वारा दायर शिकायत के आधार पर Actor के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

रणवीर सिंह ने First Information Report रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया है. इससे पहले उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी और चेतावनी दी थी कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते उन्हें अपने शब्दों और कार्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए और किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए.

पीएस/एबीएम

Leave a Comment