
इटावा, 10 अप्रैल . इटावा Police ने लंबे समय से स्कूलों और Governmentी संस्थानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान, हथियार और कैश बरामद किया है. आरोपी सर्दियों की छुट्टियों में बंद पड़े स्कूलों को निशाना बनाते थे.
वरिष्ठ Police अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात करते थे. वे पहले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की रेकी करते और फिर सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार करते थे, जब स्कूल लंबे समय तक बंद रहते थे. इसी दौरान ये लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते थे.
Police को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लायन सफारी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर एसओजी और सिविल लाइन थाना Police ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपियों ने अपने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान एक सदस्य बाहर निगरानी करता था, जबकि बाकी अंदर जाकर सामान चोरी करते थे. चोरी के बाद सामान को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के जरिए एक स्थान पर जमा किया जाता और बाद में बेचकर मुनाफा आपस में बांट लिया जाता था.
जांच में सामने आया कि गिरोह ने भरथना, सैफई, इकदिल, सिविल लाइन, बढ़पुरा, बिठौली और बकेवर थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. स्कूलों से इन्वर्टर, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, पंखे, गैस सिलेंडर और मिड-डे मील का राशन सहित अन्य सामान चोरी किया गया था.
Police ने आरोपियों के पास से तमंचा, तलवार और अवैध चाकू समेत कई हथियार बरामद किए हैं. इसके अलावा एलईडी टीवी, एसी, मॉनीटर, प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरियां, टैबलेट, सीलिंग फैन, गैस सिलेंडर, cctv कैमरे और रसोई का सामान भी बरामद हुआ है. चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, एक मोटरसाइकिल और 9,500 रुपए भी जब्त किए गए हैं.
इस सफल कार्रवाई के लिए Police टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
–
एएमटी/वीसी