बिहार चुनाव की जीत में नीतीश कुमार की अहम भूमिका: रामदास आठवले

New Delhi, 9 दिसंबर . Union Minister रामदास आठवले ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत में Chief Minister नीतीश कुमार का अहम रोल रहा है. आठवले का यह बयान उस वक्त आया है जब, Tuesday को संसद भवन परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई.

इस बैठक में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया. एनडीए के सांसदों ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद फूलों की माला से पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम ने सभी को संदेश दिया है कि बिहार की ऐतिहासिक जीत के बाद अब बंगाल की बारी है.

New Delhi में से बातचीत के दौरान Union Minister रामदास आठवले ने कहा कि एनडीए को बिहार में बड़ी जीत मिली है. इसलिए बिहार के लोगों को धन्यवाद देने के साथ-साथ Prime Minister Narendra Modi ने नीतीश कुमार की भी तारीफ की. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए की जीत में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई.

आठवले के मुताबिक कि पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ में कहा कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए को मजबूत किया. सभी को साथ में लेकर बहुत अच्छा काम किया है. बिहार की विजय में नीतीश कुमार की भूमिका अहम रही है. विपक्ष के लोग काम नहीं होने देते हैं, हम सभी लोग मिलकर काम करने वाले हैं. हमारी Government लोगों के लिए है. हम जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा करते हैं. एनडीए के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्या को समझेंगे. पीएम मोदी ने यह मंत्र दिया है.

Lok Sabha में एसआईआर को लेकर हो रही चर्चा के बीच Union Minister रामदास आठवले ने कहा कि एसआईआर पर चर्चा हो रही है और मेरा मानना है कि यह चुनाव आयोग का मामला है. उन्होंने कहा कि एसआईआर का विरोध करना ठीक नहीं है. अगर विपक्ष को लगता है कि वह कोई सुझाव दे सकता है तो उन्हें देना चाहिए.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment