वसीम अकरम आईपीएल की आलोचना कर फैंस की नाराजगी का शिकार बने

New Delhi, 9 दिसंबर . Pakistan क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने Pakistan में एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आलोचना की और Pakistan सुपर लीग (पीएसएल) की प्रशंसा की. अकरम को आईपीएल पर अपनी प्रतिक्रिया के लिए social media पर भारतीय फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.

पीएसएल से जुड़े एक प्रमोशन कार्यक्रम में वसीम अकरम ने कहा, “पीएसएल और बीबीएल बेहतरीन टी20 लीग हैं. दोनों लीग 35 से 40 दिन के अंदर समाप्त हो जाती हैं. इसलिए विदेशी खिलाड़ी इन दोनों लीग में खेलना चाहते हैं. वहीं कुछ ऐसी भी लीग हैं कि ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म ही नहीं होती.’ दो-ढाई या तीन महीने का समय हर एक के लिए बहुत ज्यादा लंबा हो जाता है.”

अकरम ने यहां आईपीएल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा निश्चित रूप से आईपीएल की तरफ ही था. आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा दिन तक खेली जाने वाली लीग है. बीसीसीआई द्वारा संचालित इस लीग में दस टीमें खेलती हैं और लगभग दो महीने तक यह लीग खेली जाती है.

अकरम ने कहा कि जब भी मैं लीग क्रिकेट के बारे में फैंस से बात करता हूं, तो गेंदबाजी के बारे में पीएसएल का नाम आता है. पीएसएल नंबर वन लीग है. इस कार्यक्रम में Pakistan क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी उपस्थित थे. उन्होंने भी पीएसएल को नंबर वन लीग बताया.

वसीम अकरम आईपीएल से लंबे समय तक बतौर कोच और कमेंटेटर जुड़े रहे हैं. आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है, और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर इस लीग का हिस्सा बनने को उत्साहित रहते हैं. इसके बावजूद अकरम का पीएसएल की आलोचना करना भारतीय फैंस को रास नहीं आया है. फैंस अकरम पर जिस थाली में खाया, उसी में छेद करने जैसा आरोप लगा रहे हैं.

social media पर वसीम अकरम को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

2008 में Mumbai में हुए आतंकी हमलों में Pakistan का नाम सामने आने के बाद से ही Pakistanी क्रिकेटरों की आईपीएल में एंट्री बैन है.

पीएके

Leave a Comment