
jaipur, 9 दिसंबर . 30 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में Bollywood निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को उदयपुर की एसीजेएम कोर्ट ने सात दिनों की Police हिरासत में भेजा है.
यह मामला फिल्म निर्माण के नाम पर बड़ी रकम लेने से जुड़ा हुआ है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हैं.
Police ने दोनों को 7 दिसंबर को उनके Mumbai स्थित घर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के बाद उन्हें उदयपुर ले जाया गया. Tuesday को अदालत में पेश करने पर कोर्ट ने दोनों को सात दिन की Police हिरासत में भेज दिया. इस मामले की जांच डीएसपी छगन सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं.
विक्रम भट्ट ने इस मामले को पहले ही चुनौती देते हुए जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जिसकी सुनवाई आगे होनी है.
इससे पहले Police ने इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की थी. 16 नवंबर को Mumbai से प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप को गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने संदीप को सशर्त जमानत दी, जबकि अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई.
इसके बाद डीएसपी राजपुरोहित की टीम Mumbai गई और विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उनके जुहू फ्लैट से हिरासत में लिया. गिरफ्तारी के समय उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने Police को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
यह मामला इंदिरा ग्रुप और इंदिरा आईवीएफ के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया की शिकायत पर दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विक्रम भट्ट और उनकी टीम ने उनकी पत्नी पर आधारित एक बायोपिक फिल्म बनाने के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली.
डॉक्टर मुर्डिया का कहना है कि पहले उन्हें यह प्रोजेक्ट दिनेश कटारिया ने बताया. इसके बाद उन्होंने Mumbai के वृंदावन स्टूडियो में विक्रम भट्ट से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि 7 करोड़ रुपये का निवेश करके चार फिल्में बनाई जा सकती हैं और इससे 100 से 200 करोड़ रुपये तक की कमाई संभव है.
शिकायत के अनुसार, डॉ. मुर्डिया ने अलग-अलग खातों में कुल 2.45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इसके अलावा, इंदिरा एंटरटेनमेंट ने 42.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि पूरी फिल्म का तय बजट केवल 47 करोड़ था. शिकायत में बताया गया कि चार में से केवल दो फिल्में पूरी हुईं और रिलीज भी हुईं.
तीसरी फिल्म ‘विश्व विराट’ का काम सिर्फ 25 प्रतिशत ही पूरा हुआ है, जबकि चौथी फिल्म ‘महाराणा-रण’ पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ.
Police और शिकायतकर्ता का आरोप है कि चौथी फिल्म के लिए दी गई 25 करोड़ रुपये की रकम का गलत इस्तेमाल किया गया. First Information Report में कुल आठ लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट भी हैं.
–
पीके/एएस