पश्चिम एशिया के हालातों से पड़ रहा ईंधन की कीमतों पर असर: रामचंद्र राव

हैदराबाद, 23 मई . पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई. तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने कहा कि वैश्विक संकट और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कई देशों में तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के चलते India की तेल कंपनियों ने भी ईंधन की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है.

समाचार एजेंसी से खास बातचीत में Saturday को रामचंद्र राव ने कहा कि वैश्विक संकट और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को देखते हुए कई देशों ने तेल की कीमतें बढ़ाई है. India में भी, तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बैरल की दरें बढ़ गई हैं. मौजूदा हालात में ईंधन की कीमतें बढ़ाने का यह जरूरी फैसला लिया गया है. हालांकि, दूसरे देशों के मुकाबले, भारतीय तेल कंपनियों द्वारा की गई यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है और आम आदमी के लिए वहन करने योग्य है.

वहीं, India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि केटीआर को यह स्पष्ट करना चाहिए कि महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर उनका रुख कांग्रेस जैसा क्यों है. उन्होंने आरोप लगाया कि Lok Sabha में संख्या न होने के बावजूद बीआरएस ने कांग्रेस का समर्थन किया और तमिलनाडु के तत्कालीन Chief Minister एमके स्टालिन द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लिया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में बीआरएस और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर काम कर रही हैं. Political रूप से भाजपा अकेली खड़ी है, लेकिन जनता उसके साथ है. रामचंद्र राव ने आगे कहा कि जैसे-जैसे भाजपा मजबूत होती जा रही है, वैसे-वैसे बीआरएस और कांग्रेस कई मुद्दों पर साथ आ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण Chief Minister रेवंत रेड्डी बीआरएस नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.

पीएसके

Leave a Comment