
Lucknow, 23 मई . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से Saturday को एक अंग्रेजी शराब की दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. Police ने दुकान संचालक की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है. Police का स्पष्ट कहना है कि जो कोई भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Police के मुताबिक, इस पूरे विवाद की शुरुआत Saturday रात को हुई थी, जब कैशियर और दुकान के बीच स्थित कैंटीन संचालक संजय यादव के बीच तीखी बहस हो गई थी. इसके बाद बहस का यह दायरा इतना बढ़ गया कि कैंटीन संचालक संजय यादव ने बुरा अंजाम भुगतने धमकी दी, लेकिन धमकी के दौरान उसने किसी व्यक्ति विशेष का जिक्र नहीं किया था. बहस के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए.
सभी को लगा कि अब मामला ठंडे बस्ते में जा चुका है, तो अब इसे ज्यादा तूल देना सिर्फ समय की बर्बादी है और कुछ नहीं, लेकिन जैसे ही सुबह दुकान संचालक मनीष जायसवाल ने दुकान खोली तो अंदर का मंजर हैरान कर देने वाला था. दुकान के बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की थी. दुकान को काफी नुकसान पहुंचाया गया था. अंदर की तस्वीर को देखकर यह साफ हो रहा था कि सब कुछ साजिशन किया गया है.
इतना ही नहीं, क्षति पहुंचाने वाले लोगों ने दुकान के अंदर लगे cctv फुटेज को भी नुकसान पहुंचाई और सीडीआर अपने साथ ले लगे. इससे यह साफ जाहिर होता है कि आरोपी खुद की पहचान को गुप्त रखना चाहते थे, वो नहीं चाहते थे कि Police को उनके बारे में भनक लगे और इसी के तहत उन्हें सबसे पहले cctv फुटेज को नष्ट किया.
फिलहाल, Police और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. Police घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेकर पूरी वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास कर रही है. Police का स्पष्ट कहना है कि इस घटना में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
–
एसएचके/वीसी