
New Delhi, 23 मई . Madhya Pradesh के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में अब जांच और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया है.
दरअसल, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मिली जानकारी के अनुसार, अदालत के आदेश में केवल एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने का अधिकार दिया गया था. इसके बाद Madhya Pradesh Government के अधिकारियों की ओर से Sunday सुबह दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध और कोर्ट का आदेश एम्स दिल्ली को प्राप्त हुआ.
इसके बाद एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी से चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल बोर्ड टीम गठित की है. यही टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी. बताया गया है कि यह मेडिकल टीम आधुनिक उपकरणों के साथ Saturday शाम 6 बजे राज्य Government के चार्टर्ड विमान से Madhya Pradesh रवाना होगी.
इससे पहले Friday को ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश और दूसरे पोस्टमॉर्टम की अनुमति देने पर Madhya Pradesh Government और हाईकोर्ट का आभार जताया था. हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के परिवार द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था.
परिवार ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें दोबारा पोस्टमॉर्टम की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था. परिवार का आरोप था कि पहले पोस्टमॉर्टम में कई तरह की विसंगतियां और प्रक्रियागत लापरवाही हुई थीं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए थे.
ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा था कि अब प्रशासन को बिना किसी देरी के सभी जरूरी कार्रवाई पूरी करनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि पिछले दस दिनों से परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और उम्मीद है कि आज या कल तक पूरी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.
वहीं, ट्विशा शर्मा के चाचा लोकेश शर्मा ने सीबीआई जांच का आदेश देने पर Chief Minister मोहन यादव और Madhya Pradesh Government का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि प्रभावशाली आरोपियों को सजा मिलने के बाद ही आम लोगों का कानून और Government पर भरोसा मजबूत होगा.
–
वीकेयू/पीएम