मणिपुर में सुरक्षा अभियानों के दौरान पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त

इंफाल, 24 . मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने Sunday को बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादी दो प्रतिबंधित संगठनों (यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी और मणिपुर रिवोल्यूशनरी आर्मी) से जुड़े हुए हैं.

Police अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियान चलाकर पहाड़ी चुराचांदपुर जिले और घाटी क्षेत्र के इंफाल ईस्ट जिले से इन उग्रवादियों को पकड़ा. तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए.

बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल मैगजीन सहित, एक आईएनएसएएस राइफल चार मैगजीन के साथ, एक 9 एमएम पिस्टल, 67 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड और एक कैमोफ्लाज बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल हैं. इसके अलावा, कई मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया.

इसी दौरान एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर Police ने एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान 34 वर्षीय थोलुंग कोशेल लामकांग के रूप में हुई है, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर पल्लेल चंदेल लामखाई इलाके से पकड़ा गया. Police ने उसके पास से 189.05 किलोग्राम अफीम के बीज और एक कार बरामद की है. मामले की जांच जारी है.

Police अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अपहरण, उगाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए लगातार खुफिया आधारित कॉम्बिंग ऑपरेशन, घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं.

केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से मणिपुर के संवेदनशील पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान भी चला रहे हैं. संदिग्ध वाहनों और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पूरे राज्य में 114 नाके लगाए गए हैं.

इसके अलावा इंफाल-जिरीबाम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-37) पर खाद्यान्न और जरूरी सामान लेकर जाने वाले ट्रकों समेत अन्य वाहनों को सुरक्षा एस्कॉर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

वहीं मणिपुर Police ने लोगों से social media पर फैल रही अफवाहों और फर्जी वीडियो से सतर्क रहने की अपील की है. Police ने चेतावनी दी है कि फर्जी पोस्ट या वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वीकेयू/

Leave a Comment