
jaipur, 23 मई . अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो India के चार दिवसीय दौर पर हैं. Monday को वह jaipur आने वाले हैं, जिसके लिए शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं.
यह रुबियो की jaipur की पहली यात्रा होगी. प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, रुबियो दोपहर करीब दो बजे jaipur पहुंचेंगे और 26 मई (Tuesday ) सुबह 6:30 बजे वहां से रवाना होंगे.
अपने दौरे के दौरान वे आमेर किले का दौरा भी कर सकते हैं. उपChief Minister दीया कुमार आमेर फोर्ट में उनका स्वागत करेंगी. बताया जा रहा है कि वे करीब तीन बजे वहां पहुंचेंगे.
किले के अंदर जलेब चौक में स्वागत समारोह की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं.
Rajasthan की पारंपरिक संस्कृति दिखाने के लिए लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को भी बुलाया जा रहा है, ताकि स्वागत के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जा सकें.
इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए jaipur जिला प्रशासन, Police और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.
अधिकारी यात्रा मार्ग, कार्यक्रम स्थलों और ठहरने की जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां होटलों, पर्यटन स्थलों और वीवीआईपी मूवमेंट वाले इलाकों पर खास नजर बनाए हुए हैं.
रुबियो की यात्रा के दौरान ट्रैफिक और भीड़ को संभालने के लिए भी खास प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो और आवाजाही सुचारू रहे.
शहर की सफाई, लाइटिंग और सुंदरता बढ़ाने का काम भी तेज कर दिया गया है, खासकर आमेर पैलेस के आसपास.
रुबियो 23 से 26 मई तक चार दिन के India दौरे पर हैं. इस दौरान वे कोलकाता, आगरा, jaipur और New Delhi का दौरा कर रहे हैं.
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य India और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक मामलों में सहयोग को और मजबूत करना है.
वे अपने दौरे के दौरान कई उच्च स्तरीय बैठकों और कूटनीतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं. New Delhi में होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि रुबियो की jaipur यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी या रुकावट न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलें.
पिछले साल 21 से 24 अप्रैल के बीच अमेरिका के उपPresident जेडी वेंस भी अपने परिवार के साथ jaipur आए थे. उस दौरान उन्होंने आमेर फोर्ट समेत कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया था और शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया था.
–
एवाई/एएस