दिल्ली : गांधी नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

New Delhi, 25 मई . शाहदरा जिले की गांधी नगर थाना Police ने Monday को दो नाबालिगों को हिरासत में लिया. दोनों पर धर्मपुरा इलाके में हत्या की कोशिश के सनसनीखेज मामले में शामिल होने का आरोप है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, मामला 21 मई को सामने आया, जब गांधी नगर थाने में चाकूबाजी की घटना को लेकर पीसीआर कॉल आई. शुरुआती जांच में पता चला कि दोपहर करीब 12:30 बजे दो लड़के शिकायतकर्ता की धर्मपुरा स्थित फैक्ट्री पहुंचे. बातचीत के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई.

Police के मुताबिक, कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया. आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए. घायल व्यक्ति को उसकी पत्नी तुरंत जग प्रवेश अस्पताल लेकर पहुंची. उसी ने Police को घटना की सूचना भी दी.

पीड़ित के बयान के आधार पर गांधी नगर थाने में 21 मई को बीएनएस की धारा 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया. केस दर्ज होने के बाद Police ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीम बनाई गई. टीम में एसआई विकास कुमार, एसआई विशाल राणा, हेड constable राहुल चौधरी, हेड constable अमन बंसल, हेड constable रोहित और हेड constable मनोज शामिल थे. यह कार्रवाई एसएचओ राज कुमार की देखरेख में हुई, जबकि इसकी निगरानी एसीपी गांधी नगर और डीसीपी शाहदरा ने की.

जांच के दौरान Police को तकनीकी और स्थानीय सूचना मिली कि आरोपी हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास छिपे हुए हैं. इसके बाद Police टीम तुरंत हरिद्वार पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया.

पूछताछ के दौरान Police को पता चला कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं. Police के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने इस अपराध में शामिल होने की बात कबूल कर ली. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment