
Patna, 2 जनवरी . जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अमेरिका की राजनीति, India की पहली बुलेट ट्रेन और बिहार की कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इन मामलों को राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए.
अमेरिका में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ लेने और क़ुरान पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण करने को लेकर पूछे गए सवाल पर राजीव रंजन प्रसाद ने से कहा कि अमेरिका का संविधान नागरिकों को उनके धर्म और आस्था के अनुसार शपथ लेने की अनुमति देता है.
उन्होंने कहा, “India में भी इसी तरह अलग-अलग धर्मों के अनुसार शपथ ली जाती है. यह कोई ऐसी घटना नहीं है जिसे वैश्विक स्तर पर Political रंग दिया जाए. लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में व्यक्तिगत आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए.”
India की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर जदयू प्रवक्ता ने इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि विज्ञान, शोध और तकनीक के क्षेत्र में India अब उन परियोजनाओं को लागू कर रहा है, जिन्हें अब तक केवल विकसित देशों से जोड़ा जाता था. बुलेट ट्रेन भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 15 अगस्त 2027 तक India की पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह India के लिए एक बड़ी छलांग है.
उन्होंने कहा, “2027 में देश को पहली बुलेट ट्रेन मिलने जा रही है. यह Prime Minister मोदी के कार्यकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इससे यह भी साफ झलकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है और इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा.”
उन्होंने विपक्ष के सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बुलेट ट्रेन को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन इसी तरह के सवाल मंगल या चंद्र मिशन पर भी उठाए जा सकते हैं.
उन्होंने कहा, “आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, और बुलेट ट्रेन से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे. इसलिए इसे राजनीति के चश्मे से नहीं, बल्कि विकास के रूप में देखा जाना चाहिए.”
बिहार के दानापुर में हुए एनकाउंटर को लेकर जदयू प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में कानून-व्यवस्था का माहौल काफी बेहतर हुआ है.
उन्होंने बताया कि अब बड़े पैमाने पर हिंसा, नरसंहार या सांप्रदायिक तनाव जैसी घटनाएं नहीं होतीं और कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है. हालांकि, अपराध पर नियंत्रण के लिए Police को कभी-कभी सख्त कदम उठाने पड़ते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि एनकाउंटर में घायल व्यक्ति एक अपराधी था और वह वर्ष 2022 के अनवर आलम हत्याकांड में वांछित था.
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि Government विकास और सुरक्षा, दोनों मोर्चों पर संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही है.
–
वीकेयू/एएस