
New Delhi, 2 जनवरी . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ईवीएम को लेकर कर्नाटक Government के सर्वे के बाद Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ‘लीडर ऑफ अपोजिशन नहीं, बल्कि लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा बन गए हैं.’
कर्नाटक Government के हालिया सर्वे में लगभग 83 प्रतिशत नागरिकों ने ईवीएम पर भरोसा जताया है. इसके बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “राहुल गांधी इन मुद्दों (ईवीएम और वोट चोरी) पर मजाक का पात्र बन गए हैं. वह चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों के खिलाफ विदेश में भी बोलते हैं. जब चुनाव हार जाते हैं, तो वह ईवीएम पर आरोप लगाते हैं. उनकी अपनी Government ने ही उनके दावों की सच्चाई बताई है.”
समाचार एजेंसी से बातचीत में पूनावाला ने कहा, “कर्नाटक Government की ओर से प्रकाशित सर्वे में लगभग 83 प्रतिशत लोगों ने माना है कि ईवीएम ठीक से काम कर रही है और चुनाव आयोग स्वतंत्र व निष्पक्ष है.” उन्होंने पूछा कि अपनी हार का ठीकरा कब तक दूसरे के सिर पर फोड़ा जाएगा.
भाजपा प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि धूल चेहरे पर थी और कांग्रेस सिर्फ आईना साफ करती रही. उन्होंने कहा, “उमर अब्दुल्ला और सुप्रिया सुले उनका (राहुल गांधी) फैक्ट चेक कर चुके हैं. 95 चुनाव हराकर जनता ने भी राहुल गांधी को जवाब दिया. Haryana से Maharashtra तक कांग्रेस के साथियों ने खुद बोला कि ‘वोट चोरी’ के कारण नहीं ‘टिकट चोरी’ के कारण हार मिली. अब कर्नाटक Government ने अपने सर्वे से राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम को डिफ्यूज कर दिया है.”
इसी बीच, शहजाद पूनावाला ने बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, “India Government सीएए कानून इसी कारण लाई थी कि प्रताड़ित होने वाले दूसरे देशों के नागरिकों को शरण दी जा सके. जिन लोगों ने सीएए का विरोध किया और गाजा के लिए बैग लेकर भागते हैं, वह बांग्लादेश की घटनाओं पर आंखें बंद करके बैठ जाते हैं. इस्लामिक जिहादियों को बचाने की कोशिश करने वाले लोगों को आज माफी मांगनी चाहिए.”
–
डीसीएच/