झारखंड नगर निकाय चुनाव के बाद दूर हो जाएगा ईवीएम पर राहुल गांधी का भ्रम: निशिकांत दुबे

देवघर, 23 फरवरी . Jharkhand में नगर निकाय चुनाव के लिए Monday को मतदान जारी है. राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में वोटिंग हो रही है, जिसमें मतदाता मेयर, चेयरपर्सन और पार्षद को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं.

देवघर में सुबह सात बजे से लोग घरों से निकलकर अपने मताधिकार कार प्रयोग कर रहे हैं. इस दौरान आम हो या खास हर कोई यही कहता नजर आ रहा है कि पहले मतदान उसके बाद जलपान. BJP MP निशिकांत दुबे ने पत्नी के साथ देवघर के पीएचडी कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर आकर अपना वोट डाला.

सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका दुबे ने मतदान करने के बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की. बैलेट से हो रहे चुनाव को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बैलेट पेपर की वजह से मतदान में काफी समय लग रहा है. जहां, साढ़े सात सौ वोट कास्ट होने हैं, वहां पर अभी तक मात्र 40 वोट ही पड़े हैं. उन्होंने हेमंत सोरेन Government पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य Government Jharkhand को पीछे ले जाना चाहती है. इसीलिए बैलेट से चुनाव कराया जा रहा है.

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को लगता है कि ईवीएम के माध्यम से भाजपा जीतती है. इस बार Jharkhand नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आने के बाद राहुल गांधी का यह भ्रम भी टूट जाएगा. उन्हें यह पता चल जाएगा कि ईवीएम हो या फिर बैलेट बॉक्स, हर जगह भाजपा की जीत निश्चित है.

सांसद निशिकांत दुबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह से निर्वस्त्र हो चुकी है. उसी तरह से वह प्रदर्शन भी कर रही है.

सत्यम दुबे/वीसी

Leave a Comment