नीट विवाद पर राजनीति करना चाहते हैं राहुल गांधी, पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम : जयराम ठाकुर

मंडी, 16 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और Himachal Pradesh के पूर्व Chief Minister जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर Political लाभ लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे को Political रंग देकर केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi को घेरने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता का भरोसा आज भी Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व पर पूरी तरह कायम है.

जयराम ठाकुर ने से बातचीत के दौरान कहा कि Lok Sabha में नेता विपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पहले भी कई बार इस तरह के बयान और आरोप लगाते रहे हैं लेकिन देश की जनता ने उनकी बातों को न तो पहले गंभीरता से लिया और न ही अब ले रही है.

उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी नीट पेपर लीक मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो उन्हें यह भी देखना चाहिए कि केंद्र Government इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है. Government दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई में जुटी हैं. इस मामले में शामिल लोगों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

पूर्व Chief Minister जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए Rajasthan में कांग्रेस Government के कार्यकाल का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि Rajasthan में कांग्रेस की Government के दौरान पांच वर्षों में 22 पेपर लीक की घटनाएं सामने आई थीं. उस समय राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के नेतृत्व में Government काम कर रही थी.

उन्होंने सवाल किया कि उन मामलों में कांग्रेस Government ने क्या कार्रवाई की थी और दोषियों के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई थी. उन्होंने Himachal Pradesh में Police भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ समय पहले Police भर्ती प्रक्रिया के दौरान cctv फुटेज नष्ट किए जाने और बड़े पैमाने पर नकल यानी ‘मॉस चीटिंग’ के आरोप लगे थे.

उन्होंने पूछा कि क्या उस मामले में cctv फुटेज को सुरक्षित रखा गया और क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई गई. उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने भी गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की थी.

जयराम ठाकुर ने अपने Chief Minister कार्यकाल के दौरान सामने आए Police भर्ती पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी Government ने मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की थी.

उन्होंने बताया कि रात में पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद अगले ही दिन परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके साथ ही विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया और तीन दिनों के भीतर मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया. उन्होंने दावा किया कि जांच रिपोर्ट में कुछ Police अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी.

भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी, उन्हें वर्तमान सुक्खू Government ने दंडित करने के बजाय पदोन्नति देकर पुरस्कृत किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस Government को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और बताना चाहिए कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह नीट पेपर लीक मामले को उठाकर Political लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं, उसका कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि देश की जनता कई बार कांग्रेस नेतृत्व को नकार चुकी है और आज भी Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर रही है.

एएसएच/पीएम

Leave a Comment