छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 17 जून . बिहार में ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत Union Minister गिरिराज सिंह ने पीएम Narendra Modi की Government के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने शहर के एलिवेटेड फ्लाईओवर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला और Government की उपलब्धियों का जश्न मनाया.

कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी की विश्वसनीयता लगातार कमजोर हुई है और वे अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जिनसे समाज में भ्रम और अशांति फैल सकती है. राहुल गांधी छात्रों के बीच जाकर उन्हें भड़काने की कोशिश करते हैं, जो उचित नहीं है और युवाओं को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने Rajasthan में छात्रों के साथ राहुल गांधी की बातचीत का भी उल्लेख किया और कहा कि इस तरह की गतिविधियां देश में तनाव का माहौल पैदा कर सकती हैं. राहुल गांधी के बयानों का असर जनता पर नहीं पड़ता, क्योंकि देश के युवा पहले ही अपना रुख तय कर चुके हैं.

इसके अलावा, Union Minister ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी दोनों की Political विश्वसनीयता कमजोर हुई है और जनता अब उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेती.

गिरिराज सिंह ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के युवा Prime Minister मोदी के कार्यों और नीतियों से प्रभावित हैं. युवा वर्ग का झुकाव वर्तमान Government की ओर अधिक है और विपक्षी नेताओं के बयानों का उन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता.

कार्यक्रम के दौरान ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. जुलूस के दौरान समर्थकों ने Government की नीतियों और विकास कार्यों के समर्थन में नारे लगाए. यह कार्यक्रम केंद्र Government के 12 वर्षों के कार्यकाल को जनता तक पहुंचाने और उपलब्धियों को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment