
New Delhi, 7 अप्रैल . वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मेरठ से तीन बार सांसद रहीं मोहसिना किदवई का Wednesday को निधन हो गया. 93 साल की उम्र में किदवई ने Wednesday सुबह चार बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली. नोएडा के सेक्टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी. मोहसिन किदवई के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शोक जताया है.
राहुल गांधी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है, “पूर्व Union Minister और पूर्व सांसद मोहसिना किदवई जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. वे कांग्रेस पार्टी की एक वरिष्ठ और निष्ठावान नेता थीं, जिनका संपूर्ण जीवन जनसेवा का उदाहरण रहा है. अपनी सादगी, सौम्यता और गरिमामय Political सफलता से उन्होंने देश की कई पीढ़ियों की महिलाओं को प्रेरित किया. दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व Union Minister श्रीमती मोहसिना किदवई जी के निधन से मैं अत्यंत व्यथित हूं, जिन्होंने अपने जीवन के छह दशकों से अधिक समय राष्ट्र सेवा में समर्पित किया. Lok Sabha और राज्यसभा में दीर्घकालिक सांसद और कई वर्षों तक कांग्रेस कार्यसमिति की एक सम्मानित सदस्य के रूप में, वे पार्टी के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी मार्गदर्शक बनी रहीं. उनका निधन कांग्रेस पार्टी और राष्ट्र के लिए एक गहरा नुकसान है. परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले.”
मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी 1932 को बाराबंकी में हुआ था. किदवई दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं. वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं. इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं. गांधी परिवार की करीबी रहीं मोहसिना किदवई केंद्र Government में मंत्री के अलावा हज कमेटी की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया था. कांग्रेस कार्यसमिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रहीं. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की Governmentों में Union Minister रहने के दौरान किदवई ने स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया था.
–
ओपी/पीएम