‘मार दे इसे किसी काम का नहीं है’, मुंबई में क्रिकेट को लेकर विवाद में 14 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला

Mumbai , 14 अप्रैल . Mumbai के गोवंडी इलाके में एक मामूली क्रिकेट विवाद के बाद दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही 14 वर्षीय दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल किशोर का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि Police ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Police के अनुसार बैंगनवाड़ी निवासी अरफान अल्ताफ नाटेकर (20) ने Police को बताया कि उसका छोटा भाई अरसलान दोपहर करीब 3:30 बजे अपने दोस्तों साहिल और शयान के साथ राजीव गांधी मैदान में क्रिकेट खेलने गया था. खेल के दौरान अरसलान किसी कारणवश मैच बीच में छोड़कर घर लौट आया. इसी बात को लेकर साहिल उससे नाराज हो गया.

इसके बाद शाम को जब अरफान अपने परिवार के साथ दुकान पर था, तभी साहिल वहां आया और अरसलान को दोबारा मैदान में चलने के लिए बुलाया. बुलाने पर अरसलान उसके साथ चला गया, लेकिन वहां पहले से ही शयान चाकू लेकर मौजूद था. मैदान में पहुंचते ही तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. अरसलान ने जब शयान को चाकू फेंकने के लिए कहा, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा. देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया.

आरोप है कि साहिल ने शयान को उकसाते हुए कहा कि मार दे इसे, किसी काम का नहीं है. इसके बाद शयान ने चाकू उठाकर अरसलान पर हमला कर दिया. उसने अरसलान के बाएं कंधे, पीठ और पेट के पास कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.. इसके बाद अरसलान किसी तरह घायल अवस्था में अपने घर के पास स्थित दुकान तक पहुंचा,उसके कपड़े खून से सने हुए थे. यह देख परिवार में हड़कंप मच गया.

इसके बाद परिजनों ने अरसलान को अस्पताल में भर्ती कराकर पूरे मामले की जानकारी Police को दी. सूचना मिलते ही Police अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Police अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में मैच खेलने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. जल्द ही जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

एसएके/वीसी

Leave a Comment