
Lucknow, 14 अप्रैल . Samajwadi Party के अखिलेश यादव ने नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाए कि नोएडा की घटना को लेकर Chief Minister (योगी आदित्यनाथ) और भाजपा Government जिम्मेदार है.
अखिलेश यादव ने Tuesday को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर Lucknow में हजरतगंज चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसी दौरान नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “जो नोएडा में हुआ है, यह Government की नाकामी के कारण हुआ है. Government को मामले की जानकारी थी, फिर भी ऐसी घटना होने दी. अगर अधिकारी कह रहे कि साजिश हुई है तो इसके लिए Chief Minister जिम्मेदार हैं.”
सपा प्रमुख ने आगे कहा, “Chief Minister से ज्यादा झूठ बोलने वाला कोई संत अभी तक नहीं हुआ है. हम नहीं कहते हैं, बल्कि बहुत सारे लोग कहते हैं कि वे नकली संत हैं. इन्हें संविधान से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि संविधान से चलने वाले कभी किसी के साथ अन्याय नहीं कर सकते हैं.”
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की 10 साल की Government में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की बड़ी संख्या में प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया है. आज वही लोग जो ऐसे कृत्यों में शामिल थे, चुनावों से पहले एक गुमराह करने वाला संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की साजिश और षड्यंत्रों से सावधान है और वह समझदार भी है.
अखिलेश यादव ने कहा, “हम सामाजिक न्याय के लिए और सामाजिक न्याय की व्यवस्था स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. यह संघर्ष वर्षों तक, और अगर जरूरत पड़ी तो सदियों तक जारी रहेगा. हमने सुना था और भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोगों ने कहा था कि यदि वे 400 सीटें जीतते हैं, तो वे संविधान बदल देंगे. हम उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिसने अपने मताधिकार से संविधान व लोकतंत्र को बचाने का काम किया.”
उन्होंने यह भी कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान सिर्फ कागज नहीं है, बल्कि लोहे की तलवार है, जो समय-समय पर सम्मान दिलाने का काम करती है. संविधान हमारे लिए एक ढाल और संजीवनी है. यह हमें न्याय दिलाता है और आगे बढ़ने व बराबरी का अवसर देता है. संविधान को बचाने के लिए लगातार लड़ते रहेंगे और बाबासाहेब के सिद्धातों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.
–
डीसीएच/