राबड़ी देवी का सरकारी आवास बदलेगा, 10 सर्कुलर रोड बंगला नंद किशोर राम को मिला

Patna, 29 मई . बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित Governmentी बंगला अब पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी के पास नहीं रहेगा. राज्य Government ने यह बंगला बिहार Government के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है.

भवन निर्माण विभाग द्वारा Friday को जारी आदेश के अनुसार बंगले का आवंटन नंद किशोर राम के नाम कर दिया गया है. इसके साथ ही बंगले पर नए वीवीआईपी नेमप्लेट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे इसके औपचारिक हस्तांतरण का संकेत मिल रहा है.

इससे पहले विभाग ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आधिकारिक नोटिस जारी कर 10 सर्कुलर रोड स्थित Governmentी आवास खाली करने का निर्देश दिया था.

यह बंगला बिहार की राजनीति में विशेष महत्व रखता है. वर्षों तक यह आवास पूर्व Chief Minister लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से जुड़ा रहा. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कई महत्वपूर्ण Political बैठकों, रणनीतिक चर्चाओं और संगठनात्मक गतिविधियों का यह प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है.

Government ने राबड़ी देवी को इसके बदले Patna के पॉश हार्डिंग रोड इलाके में नया Governmentी बंगला आवंटित किया है. अधिकारियों के मुताबिक, यह आवास पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और Governmentी प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी तरह तैयार किया गया है.

भवन निर्माण विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और Governmentी आवास आवंटन से जुड़े निर्धारित नियमों के तहत लिया गया है. विभाग के अनुसार, मंत्रियों को उनके पद के अनुरूप श्रेणीबद्ध Governmentी आवास दिए जाते हैं और इसी प्रक्रिया के तहत 10 सर्कुलर रोड का बंगला नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है.

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के Governmentी आवासों में इस तरह का फेरबदल पहले भी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत होता रहा है.

हालांकि, इस फैसले के बाद Patna के Political गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता इस घटनाक्रम को अलग-अलग Political नजरिए से देख रहे हैं, जिससे इसके संभावित Political संदेश और प्रभाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

डीएससी

Leave a Comment