भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में हर दर्शक के दिल में उतरना बड़ी चुनौती : अभिनेता आदर्श गौरव

Mumbai , 2 जून . ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ जैसी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में काम करके अपनी अलग पहचान बनाने वाले Actor आदर्श गौरव का मानना है कि भारतीय मुख्यधारा के व्यावसायिक सिनेमा में मजबूत पहचान बनाना अभी भी उनके करियर का एक बड़ा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि वह इस चुनौती से पीछे हटने वाले नहीं हैं.

Actor ने से बातचीत में कहा कि India जैसे विविधताओं से भरे देश में, जहां भाषा और संस्कृति हर क्षेत्र में बदल जाती है, वहां हर वर्ग के दर्शकों के दिलों तक पहुंचना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी परीक्षा होती है. उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी आगामी फिल्मों के जरिए वह देश के कोने-कोने तक पहुंचेंगे और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करेंगे.

उन्होंने कहा, “India जैसे देश में ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना, जो पूरे देश के लोगों के दिलों को छू जाए, और ऐसा अभिनय करना जो हर तरह की पृष्ठभूमि के लोगों से जुड़ सके, किसी भी Actor के लिए बड़ी चुनौती है. मेरे लिए भी यह एक बड़ी चुनौती है. मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसी फिल्में करता रहूंगा, जो ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचें और मुझे अधिक लोगों से जुड़ने का अवसर दें.”

जब ने उनसे पूछा कि क्या Bollywood में सफलता के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि धैर्य और किस्मत की भी जरूरत होती है, तो Actor ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए किस्मत का साथ होना बेहद जरूरी है.

उन्होंने कहा, “आपकी जान-पहचान कितनी भी अच्छी क्यों न हो, अगर किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है तो आप बहुत कुछ नहीं कर सकते. मुझे लगता है कि हम अक्सर इस भ्रम में जीते हैं कि हमारी जिंदगी की हर चीज हमारे नियंत्रण में है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. चुनौतियां हर किसी के सामने आती हैं.”

आदर्श गौरव ने यह भी बताया कि वह अपने वरिष्ठ कलाकारों से क्या सीखते हैं. उन्होंने कहा कि वह Actor राजकुमार राव से बेहद प्रेरित होते हैं.

उन्होंने कहा, “मैं राज भाई से हमेशा प्रेरित होता रहता हूं. उनकी एक आदत मुझे बहुत पसंद है. वह हर दिन एक फिल्म जरूर देखते हैं. मेरा मानना है कि Actorओं और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत जरूरी है. अलग-अलग तरह की फिल्में देखने से नई दुनियाओं, नए नजरियों और कहानी कहने के अलग-अलग तरीकों को समझने का मौका मिलता है. इससे मुझे काफी प्रेरणा मिलती है और मैं भी ज्यादा से ज्यादा फिल्में देखने की कोशिश करता हूं.”

अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए आदर्श गौरव ने बताया कि वह फिलहाल ‘एलियन’ के दूसरे सीजन पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.

उन्होंने कहा, “मैंने ‘हैप्पी बर्थडे’ नाम की एक तेलुगू फिल्म भी पूरी कर ली है, जिस पर मैंने पिछले साल काम किया था. उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी. मैं इसका भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”

एनएस/एएस

Leave a Comment