भोपाल: आरजीपीवी में परीक्षा सुरक्षा पर सवाल, 9 सीलबंद प्रश्नपत्र चोरी होने से एग्जाम रद्द

Bhopal , 4 जुलाई . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) से बीटेक परीक्षा का पर्चा चोरी होने पर परीक्षा को टालना करना पड़ा और परीक्षा नियंत्रक को नोटिस जारी कर दिया गया है. इसके बाद मामला सवालों में आ गया है.

दरअसल, आरजीपीवी की परीक्षा चल रही है, चौथे सेमेस्टर के 9 सील बंद लिफाफे चोरी हो गए. इस बात की जानकारी मिलने पर परीक्षा को कुलगुरु डॉ आलोक शर्मा ने निरस्त कर दिया और परीक्षा नियंत्रक अर्चना तिवारी को नोटिस जारी किया है.

स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की डायरेक्टर एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ अर्चना तिवारी को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय पीजी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र चोरी अथवा अनाधिकृत रूप से लुप्त हो गए हैं. यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला है.

कुलगुरु द्वारा जारी नोटिस में आगे लिखा गया है कि इस घटना से विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल असर पड़ता है, विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं की गोपनीयता व सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा नियंत्रक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाता है.तीन दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है.

इस घटना को लेकर पूर्व Union Minister अरुण यादव ने सवाल उठाए और कहा है कि Madhya Pradesh में अब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं के प्रश्न पत्र चोरी नहीं, बल्कि लीक हो गए हैं. जब परीक्षा की गोपनीयता ही सुरक्षित नहीं तो युवाओं का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा, बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं बताती हैं कि यह महज लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की गंभीर विफलता है. प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment