तीसरे दिन भी लोकसभा व राज्यसभा में नहीं चल सकी प्रश्नकाल की कार्यवाही

New Delhi, 22 जुलाई . संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन यानी Wednesday को भी Lok Sabha और राज्यसभा दोनों में प्रशनकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. दोनों सदनों में हुए हंगामे के कारण पहले Lok Sabha में प्रश्न काल नहीं चल सका और फिर राज्यसभा में भी यही स्थिति बनी रही. यहां सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद Lok Sabha व राज्यसभा में शोर व हंगामे के कारण कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

इस बीच विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर केंद्र Government के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की.इस प्रदर्शन में Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई सांसद शामिल हुए. सांसदों ने काले कपड़े पहनकर Government के खिलाफ विरोध जताया और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लगाए.

इससे पहले राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे ही अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शोर-शराबा बढ़ गया. वह बीते Monday को जंतर मंतर पर छात्रों पर हुई कार्रवाई पर बोल रहे थे. हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. 12 बजे सदन की करवाई पुन शुरू होने पर उपसभापति ने सभी सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने के अनुरोध किया. उन्होंने कहा की प्रश्नकाल के उत्तरों के लिए काफी मेहनत की जाती है. यह सभी लोगों से जुड़ा विषय है, प्रश्न काल चलने दिया जाए.

हालांकि सदन में हंगामा बरकरार रहा और कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. Lok Sabha में भी कार्यवाही शुरू होते ही वहां भी विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे. कई सांसदों अपनी सीटों से उठकर आगे आ गए जिसके चलते सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी. लगातार व्यवधान के कारण Lok Sabha की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.

दोपहर 12 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन हंगामा थमने के बजाय और बढ़ गया. विपक्षी सांसद अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे, जिससे दोनों सदनों में कोई महत्वपूर्ण कामकाज नहीं हो सका. लगातार जारी गतिरोध को देखते हुए Lok Sabha और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई. मानसून सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन हंगामे के कारण प्रश्नकाल, शून्यकाल और अन्य विधायी कार्य प्रभावित रहे. Government और विपक्ष के बीच जारी टकराव के चलते संसद का अधिकांश समय बाधित रहा.

–

जीसीबी/पीएम

Leave a Comment