किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Lucknow, 6 अक्टूबर . किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अन्नदाता बंधुओं के अधिकारों और उनके हितों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपने नेतृत्व व विचारों से देश के किसानों की आवाज को सशक्त किया. उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “किसानों एवं वंचित वर्गों के हितों और अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर शत्-शत् नमन. किसानों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणादायी रहेगा.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने social media पर पोस्ट कर लिखा, “किसान हितों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पोस्ट में लिखा, “किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! अन्नदाताओं के हित, अधिकार और सम्मान के लिए उनका संघर्ष तथा किसानों को एकजुट करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”

सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने लिखा, “किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका संघर्ष, किसानों के प्रति समर्पण और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए उनका योगदान सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा.”

Samajwadi Party के विधायक अतुल प्रधान ने social media पोस्ट में लिखा, “अपना संपूर्ण जीवन किसानों, पिछड़ों, शोषितों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित करने वाले, महान किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर शत्-शत् नमन!”

–

एसडी/एएस

Leave a Comment