गोल्ड मेडल जीत स्वेदश लौटी पुरुष हॉकी टीम, कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- हमने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया

अमृतसर, 6 अक्टूबर . भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपना दबदबा बरकरार रखा है. पिछले संस्करण में भी विजेता रही भारतीय टीम ने मलेशिया को हराकर एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. चैंपियन बनने के बाद हॉकी टीम India लौट आई है. स्वदेश लौटी टीम का अमृतसर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया.

इस अवसर पर भारतीय कप्तान और टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हरमनप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह बहुत गर्व की बात है. एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मेरे लिए यह एक बहुत ही खास पल है कि हमने लगातार दो खिताब जीते हैं. यह पूरी टीम की कोशिश थी. टीम का प्रदर्शन शानदार था. हमने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया, इसलिए मैं बहुत खुश हूं.”

टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक सिंह के भाई मनमीत सिंह ने से कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. हर जगह खुशी का माहौल है. यह बहुत गर्व की बात है कि हम उन्हें रिसीव करने के लिए यहां आए हैं. हमने कल ही प्लान किया था कि हम आएंगे, क्योंकि यह जश्न का एक बड़ा मौका है. इंडिया के लिए लगातार दो मेडल लाना—और दोनों बार गोल्ड—बहुत खुशी की बात है.”

चैंपियन टीम के सदस्य दिलप्रीत सिंह की मां ने से कहा, “बच्चों ने एशियन गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल घर लाए. यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है. परिवार में बहुत खुशी है. यह कभी समाप्त न होने वाली खुशी है.”

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और सभी विपक्षी टीमों के खिलाफ दमदार जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता. रोमांचक सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने Pakistan को 4-3 से और फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया. खिताबी जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम की लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में भी एंट्री हो चुकी है.

–

पीएके

Leave a Comment