
चंडीगढ़, 27 दिसंबर . पंजाब Police ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. इस संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.
पंजाब के Police महानिदेशक ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फाजिल्का स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की.
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद नशीले पदार्थ Pakistan से पंजाब में आगे वितरण के लिए लाए गए थे. नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.
पंजाब Police नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों को नष्ट करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.
इससे पहले डीजीपी ने बताया कि पंजाब Police का निर्णायक और बेहद सफल नशा-विरोधी अभियान पूरी ताकत से जारी है. अब तक 29,784 First Information Report दर्ज की जा चुकी हैं और 39,867 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बरामदगी में 2,021 किलोग्राम हेरोइन, 26 किलोग्राम आइस (आईसीई), 698 किलोग्राम अफीम, 35,000 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 55.78 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 16.8 करोड़ रुपए की नशीली दवाओं की कमाई शामिल है.
उन्होंने बताया कि पंजाब Police ने 88 प्रतिशत दोषसिद्धि दर दर्ज की है, जो India में सबसे अधिक है. नशीली दवाओं के नेटवर्क की वित्तीय रीढ़ को निशाना बनाते हुए, 508 तस्करों की 283 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जो देश में सबसे अधिक है.
उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ-साथ, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से 73,000 से अधिक व्यक्तियों को नशामुक्ति और न्यायालय-आधारित पुनर्वास कार्यक्रमों से जोड़ा गया है. पंजाब Police नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अपना निरंतर युद्ध जारी रखे हुए है.
वहीं, Chief Minister भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी Government के सत्ता में आने के बाद से मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ 63,053 मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि 2025 में ‘युद्ध नशीयन विरुद्ध’ अभियान शुरू होने के बाद से 30,144 First Information Report दर्ज की गई हैं और Police ने 40,302 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस तरह का पहला अभियान 1 मार्च 2025 को शुरू किया गया था और मादक पदार्थों पर काफी हद तक लगाम लगाने में सफल रहा है.
–
एमएस/डीकेपी