
भागलपुर, 27 दिसंबर . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने एक बयान से बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं.
वर्तमान में बिहार में एनडीए की Government है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिला है और नीतीश कुमार ने बिहार के 10वें Chief Minister के तौर पर शपथ ली है. हालांकि, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि बिहार में बड़ा खेला होने वाला है.
भागलपुर में राजद प्रवक्ता ने Saturday को से बातचीत में दावा किया कि बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव हो सकता है. खरमास के बाद चूड़ा-दही खाकर यह बदलाव होगा.
उन्होंने कहा कि जो भी बिहार का इतिहास जानते हैं, उन्हें पता है कि अक्सर बिहार की राजनीति में ट्विस्ट चूड़ा-दही खाने के बाद ही आता है. इस बार भी बड़ा खेला होने वाला है.
तिवारी ने एनडीए की बेचैनी पर तंज कसते हुए कहा कि 202 सीटों के साथ Government में होने के बावजूद एनडीए नेता बेचैन और परेशान क्यों महसूस कर रहे हैं? यह साफ दिखाता है कि Government के अंदर कुछ गड़बड़ है. जिस तरह एनडीए सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें तोड़ने की कोशिश की जा रही है, यही इस बेचैनी का कारण है.
राबड़ी देवी के Governmentी बंगले को खाली कराने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम तो सीधे चुनौती देते हैं. राबड़ी देवी बिहार की पूर्व Chief Minister रह चुकी हैं और विधान परिषद में विरोधी दल की नेता हैं. उस हैसियत से उन्हें बंगला आवंटित हुआ था. Government ने बंगला खाली करने का आदेश दिया, यह मुद्दा है. अब कोई तहखाने की बात कर रहा है. Government एक लेटर निकाल दे, हर Governmentी बंगले में तहखाने की जांच हो, राबड़ी देवी के आवास की भी खुदाई हो. अगर कुछ नहीं निकला तो माफी मांगें.
उन्होंने कहा कि यहां की Government ने राजनीति को मजाक बना दिया है. जनता के लिए काम नहीं करेंगे, मशीनरी का दुरुपयोग करके जीत गए, लेकिन फिर भी लालू परिवार के डर से ग्रस्त हैं, इसीलिए यह Government राबड़ी देवी का अपमान कर रही है.
राजद प्रवक्ता ने कहा कि खरमास के बाद बड़ा उलटफेर होगा. सत्तापक्ष ने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा खेला होगा. दही-चूड़ा खाने के बाद Government बदल जाएगी.
–
डीकेएम/डीकेपी