पंजाब: मंत्री पर कारोबारी को धमकाने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू

चंडीगढ़, 10 अप्रैल . पंजाब में एक मंत्री द्वारा कारोबारी को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने Friday को कहा कि इस मामले को पंजाब के Governor गुलाब चंद कटारिया के सामने उठाया जाएगा.

चंडीगढ़ में मीडिया के सामने पीड़ित कारोबारी मलकीत सिंह को पेश करते हुए बिट्टू ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी. इस दौरान मुकैरियां से भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने भी मामले में सीबीआई जांच की मांग की और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही.

Union Minister बिट्टू ने आरोप लगाया कि पहले अमृतसर में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर जो आरोप लगे थे, वैसी ही घटना अब मुकैरियां में मंत्री हरदीप मुंडिया के मामले में सामने आई है. उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि पहले उत्पीड़न से परेशान होकर वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि मलकित सिंह ने लड़ने का फैसला किया है.

बिट्टू ने कहा कि भाजपा और अन्य दल, आम आदमी पार्टी की Government के खिलाफ आवाज उठाते हुए कारोबारी के परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government एक तरफ विदेशी निवेश लाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उद्यमियों को डराकर उनसे वसूली कर रही है.

पीड़ित कारोबारी मलकित सिंह ने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले मंत्री मुंडिया ने 6.5 लाख रुपये की ट्रॉली बनवाई, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया. जब उन्होंने पैसे मांगे तो मंत्री ने उनसे उनके कारोबार में हिस्सेदारी देने का दबाव बनाया.

मलकित सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री के दबाव में पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य विभागों द्वारा उनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए, ताकि उनका कारोबार बंद कराया जा सके.

उन्होंने कहा कि उनके परिवार की जान-माल को खतरा है और उन्हें गैंगस्टर से जुड़ी धमकियां मिल रही हैं. मलकित सिंह के भाई पर हमला भी हो चुका है, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद Police ने मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.

डीएससी

Leave a Comment