
पश्चिम मेदिनीपुर, 19 अप्रैल . पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को बंगाल में कई रैलियों और चुनावी सभाओं को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने पश्चिम मेदिनीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा.
पीएम मोदी की रैली से यहां के भाजपा प्रत्याशी काफी उत्साहित हैं. उन्हें पूरा विश्वास है कि Prime Minister की इस रैली का सीधा लाभ उन्हें वोटिंग के दिन मिलेगा. न सिर्फ मेदिनीपुर, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में इस बार बदलाव होने जा रहा है.
भाजपा उम्मीदवार शंकर कुमार ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि हमें Prime Minister Narendra Modi का आशीर्वाद मिला है. मेदिनीपुर विद्यासागर और खुदीराम बोस की धरती है. पीएम मोदी के दौरे से यहां लोगों में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ है. Prime Minister और जनता के बीच का यह मजबूत जुड़ाव हमारी जीत सुनिश्चित करता है. जनसभा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. गली-गली में भाजपा के पक्ष में माहौल है, इसलिए हमारी जीत निश्चित है.
भाजपा उम्मीदवार रमा प्रसाद गिरि ने कहा कि मेदिनीपुर का विकास सुनिश्चित किया जाएगा. पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को नकार दिया है. घुसपैठियों को वापस जाना पड़ेगा.
भाजपा उम्मीदवार भद्रा हेमरम ने कहा कि हम पश्चिम मेदिनीपुर में पीएम Narendra Modi का स्वागत जोर-शोर से किया गया. कुल 12 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर हम मोदी के हाथों को और मजबूत करेंगे.
उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि यह पीएम मोदी की गारंटी है. केंद्र की Government ने जो भी तय किया है, हम उसे पूरा करेंगे. पिछले 10 सालों में केंद्र Government ने बहुत काम हुआ है, और जो भी बचा है, वह अब पूरा किया जाएगा. पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है. बंगाल की जनता को पीएम मोदी पर विश्वास है.
भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साहू ने President द्रौपदी मुर्मु का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी ने उनका अपमान सिर्फ इसलिए किया है, क्योंकि वह आदिवासी समुदाय से आती हैं. यह सिर्फ आदिवासी समुदाय की बात नहीं है, बल्कि वह India की प्रथम नागरिक हैं. एक महिला के तौर पर यह महिला सशक्तिकरण का भी अपमान है. चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.
–
डीकेएम/डीकेपी