
जम्मू, 24 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर के यात्रियों और पर्यटकों के लिए केंद्र Government की ओर से एक और बड़ी सौगात दी गई है. मोदी Government ने श्रीनगर से चलने वाली वंदे India एक्सप्रेस को अब जम्मू तवी तक विस्तारित करने का फैसला किया है. यह नई व्यवस्था 30 अप्रैल से लागू हो जाएगी.
अब तक यह ट्रेन श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच संचालित हो रही थी, लेकिन विस्तार के बाद यह सीधा जम्मू तवी तक पहुंचेगी. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो जाएगी. Government ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए ट्रेन के कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है. पहले जहां वंदे India एक्सप्रेस 8 कोच के साथ चल रही थी, वहीं अब इसे 20 कोच के साथ संचालित किया जाएगा.
इस फैसले से जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी. खासतौर पर पर्यटन क्षेत्र को इससे बड़ा फायदा होने की उम्मीद है. श्रीनगर, कटरा और जम्मू के बीच बेहतर रेल सुविधा मिलने से देशभर से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.
Union Minister जितेंद्र सिंह ने Government के इस फैसले की जानकारी देते हुए इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक तोहफा बताया. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “जम्मू श्रीनगर वंदे India एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर. जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए Narendra Modi Government की तरफ से एक और तोहफा. अभी श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे India एक्सप्रेस को 30 अप्रैल से जम्मू तवी तक बढ़ाया जाएगा.”
Union Minister ने आगे कहा, “इसके अलावा, ट्रेन अब 8 के बजाय 20 कोच के साथ चलेगी, जिससे कैपेसिटी, कनेक्टिविटी और आराम में काफी बढ़ोतरी होगी. इस कदम से टूरिज्म को और बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी.”
–
पीएसके