पंजाब डीजीपी ने 10 आईएएस प्रशिक्षुओं के साथ की अहम बैठक, पुलिसिंग और प्रशासन में बेहतर तालमेल पर चर्चा

चंडीगढ़, 23 अप्रैल . पंजाब Police के महानिदेशक (डीजीपी) ने 2024 बैच के 10 आईएएस अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ उनके अटैचमेंट प्रोग्राम के दौरान एक उपयोगी और प्रेरणादायक बातचीत की. डीजीपी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से बैठक की तस्वीर पोस्ट कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई है.

पोस्ट में लिखा गया है, “2024 बैच के 10 आईएएस ऑफिसर ट्रेनी के साथ उनके अटैचमेंट प्रोग्राम के दौरान बातचीत करके बहुत खुशी हुई. इस बातचीत में पंजाब Police के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे, जिनमें विशेष डीजी सीएडी और महिला मामले, विशेष डीजी मुख्यालय, विशेष डीजी यातायात, विशेष डीजी साइबर अपराध, और ऑपरेशनल विंग्स के प्रमुख, इंटेलिजेंस, एजीटीएफ, एएनटीएफ और सीआई, शामिल थे.”

इस व्यवस्थित सत्र के दौरान युवा आईएएस अधिकारियों को पंजाब Police के कामकाज को करीब से समझने का मौका मिला. बातचीत में Policeिंग, शासन-प्रशासन के बीच तालमेल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई. इससे युवा अधिकारियों की समझ और गहरी हुई.

सत्र में विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें अधिकारियों के बीच खुली बातचीत और सार्थक चर्चाएं हुईं. इसका मुख्य उद्देश्य संस्थागत सीख को बढ़ावा देना और विभिन्न सेवाओं के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करना था.

डीजीपी ने कहा कि प्रशासन और Police के बीच बेहतर तालमेल बनाना और अधिक जवाबदेह, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित शासन सुनिश्चित करना आज की जरूरत है. इस तरह की पहलें युवा अधिकारियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य में बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगी.

यह अटैचमेंट प्रोग्राम आईएएस प्रशिक्षुओं को Police विभाग के विभिन्न आयामों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसमें पंजाब Police के उच्च स्तरीय अधिकारियों ने युवा आईएएस अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा की.

पंजाब Police के इस प्रयास से भविष्य के प्रशासकों को क्षेत्रीय स्तर पर Police व्यवस्था की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलेगी. ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रशिक्षण को प्रभावी बनाते हैं, बल्कि शासन व्यवस्था को और मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

एससीएच

Leave a Comment