
New Delhi, 23 अप्रैल . ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के एक लेख में कहा गया कि India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के अलावा, एक नया ग्लोबल सेंटर भी बनकर उभर रहा है, जो अलग-अलग देशों के बीच पुल का काम कर सकता है. ऐसे समय में जब दुनिया कई हिस्सों में बंटती जा रही है.
इस लेख में बताया गया है कि India ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज बन चुका है और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाइयों, ऊर्जा बदलाव (एनर्जी ट्रांजिशन) और सुरक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में अफ्रीका, खाड़ी देशों और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए एक पसंदीदा साझेदार है.
India को ऐसा देश माना जाता है जो वॉशिंगटन और ब्रुसेल्स से भी बात कर सकता है और साथ ही नैरोबी, अबू धाबी या जकार्ता में अपनी साख भी बनाए रखता है.
लेख के मुताबिक, India का उभार “शांत तरीके से” हुआ है. यह एक तरह का सभ्यतागत पुनरुत्थान है, जिसमें देश के 1.4 अरब लोग और दुनियाभर में फैला उसका प्रवासी समुदाय शामिल है. सिलिकॉन वैली की बड़ी कंपनियों में भारतीय मूल के लोग अहम फैसले ले रहे हैं, ब्रिटेन में भारतीय मूल के नेता राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं और खाड़ी देशों में भारतीय प्रोफेशनल्स पूरी अर्थव्यवस्था को संभालने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. India हर जगह मौजूद है. मेहमान की तरह नहीं, बल्कि एक असर डालने वाली ताकत के रूप में.
लेख में आगे कहा गया है कि India का करीब 3.5 करोड़ लोगों का प्रवासी समुदाय दुनिया के सबसे ताकतवर देशों और Political सिस्टम में फैला है. अमेरिका में भारतीय मूल के लोग टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के केंद्र में हैं और ऐसे फैसले लेते हैं जो ग्लोबल मार्केट को प्रभावित करते हैं.
यूनाइटेड किंगडम, जिसने कभी India पर राज किया था, आज वहां की राजनीति में भारतीय मूल के लोगों का गहरा असर है. वहीं, खाड़ी देशों में लाखों भारतीय मजदूरों से लेकर डॉक्टरों तक, छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक पूरी अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं.
लेख यह भी बताता है कि India का उभार सिर्फ आर्थिक या Political नहीं, बल्कि सांस्कृतिक भी है. दीपावली अब न्यूयॉर्क से लेकर मेलबर्न तक के सार्वजनिक स्थानों को रोशन करती है. होली जैसे त्योहार अब उन शहरों में भी मनाए जाते हैं, जिनका पहले India से कोई खास रिश्ता नहीं था.
भारतीय खाना भी अब ‘करी हाउस’ तक सीमित नहीं रहा. कैलिफोर्निया में डोसा ट्रक, लंदन में चाट बार और Dubai में बिरयानी चेन दिखाती हैं कि भारतीय स्वाद अब दुनिया के बड़े शहरों का हिस्सा बन चुके हैं.
भारतीय फिल्में चाहे Bollywood की बड़ी म्यूजिकल फिल्में हों या तमिल और तेलुगु सिनेमा अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर दुनिया भर में देखी जा रही हैं. लोग भले ही हिंदी या तमिल न समझें, लेकिन भारतीय कहानियों की भावनाओं को आसानी से महसूस कर लेते हैं.
इसके अलावा, लेख में क्रिकेट को India के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव का सबसे बड़ा उदाहरण बताया गया है. जो खेल कभी औपनिवेशिक दौर में आया था, वह अब एक ग्लोबल बिजनेस बन चुका है, जिसे India की ताकत और सोच ने आकार दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग अब सिर्फ India की लीग नहीं रही, बल्कि एक ऐसा मंच बन गई है, जहां दुनिया भर के बड़े निवेशक दिलचस्पी दिखाते हैं.
–
एवाई/एबीएम