
Mumbai , 1 मई . Actress पूजा हेगड़े की तमिल रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘रेट्रो’ ने रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर Actress फिल्म की यादों में खोती नजर आईं. उन्होंने social media के जरिए अपनी फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोमांचक यादें प्रशंसकों के साथ शेयर कीं.
पूजा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए. Actress ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म बनाना किसी साहसिक सफर से कम नहीं था. Actress ने लिखा, “फिल्म रेट्रो के रिलीज को एक साल पूरा. शूटिंग के दौरान हमने कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया. शूटिंग के समय कई बार तूफान आए, काम करते वक्त मेरा लिगामेंट भी फट गया था, जिससे मुझे काफी चोटें आईं. हर तरफ कीचड़ और फिसलन थी, लेकिन इस दौरान हमारी टीम का जज्बा कम नहीं हुआ.
Actress ने आगे एक हौरान कर देने वाली घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान उनकी नाव में आग लग गई थी. पूजा ने लिखा, “हमारी नाव में आग लग गई (सुहास, आप हमेशा हीरो रहेंगे) और शूटिंग के वक्त एक ऐसा द्वीप था जहां चारों तरफ सांपों का डेरा था.”
Actress ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि तकनीकी रूप से ये सारी चीजें बहुत तनावपूर्ण और मुश्किल होनी चाहिए थीं, लेकिन असलियत में ऐसा नहीं था. उन्होंने लिखा, “वहां बहुत शांति और अच्छा माहौल था. हम सबस खूब हंसी-मजाक करते थे. सबसे बड़ी बात यह थी कि हम कुछ ऐसा बना रहे थे, जो पूरी तरह से दिल से और सिनेमा के प्रति प्यार के लिए था, जब आप सही लोगों के साथ काम करते हैं, तो सबसे कठिन दिन भी आसान लगने लगते हैं.”
कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित तमिल रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘रेट्रो’ में पूजा के साथ सूर्या मुख्य भूमिकाओं में थे. ‘लव-लाफ्टर-वॉर’ उपशीर्षक वाली इस फिल्म का निर्माण स्टोन बेंच क्रिएशंस और 2डी एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया. इसमें सूर्या (परी) एक अपराधी पिता द्वारा पाले गए व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो अपनी प्रेमिका, रुक्मिणी (पूजा हेगड़े) के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए हिंसक अतीत को छोड़ना चाहता है, लेकिन उसका हिंसक अतीत उसे नहीं छोड़ता.
–
एनएस/पीएम