
अमृतसर, 9 मार्च . पंजाह में सीमा पार से हो रही नशा तस्करी के खिलाफ पंजाब Police को बड़ी सफलता मिली है. काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 9 किलो हेरोइन बरामद की है.
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने संदिग्ध तस्कर को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है. इस बरामदगी को सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी का संपर्क Pakistan में बैठे एक ड्रग तस्कर से था. आरोपी Pakistanी हैंडलर्स के निर्देश पर पंजाब में नशीले पदार्थों की खेप को आगे सप्लाई करने का काम कर रहा था. Police को आशंका है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहा है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.
इस संबंध में राज्य विशेष ऑपरेशन सेल अमृतसर के Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police ने मामले में First Information Report दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. Police अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी में किन-किन लोगों की भूमिका है और नशे की यह खेप कहां-कहां पहुंचाई जानी थी. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं.
Police ने कहा कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पंजाब ने यह स्पष्ट किया है कि वह पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
–
पीएसके