
गुवाहाटी, 12 मई . असम में Tuesday को हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ एनडीए गठबंधन के नेता मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए. असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया.
उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार Chief Minister बने हैं. यह मेरे दिल में जीवनभर की याद बनकर बसा रहेगा. उन्होंने बताया कि शपथ समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन समेत एनडीए के कई नेता-मंत्री मौजूद रहे. साथ ही देश के कोने-कोने से समर्थक भी पहुंचे.
अतुल बोरा ने कहा कि यह तीसरी बार है, जब प्रदेश में एनडीए की Government बनी है. पिछले पांच साल में राज्य में विकास के कई काम हुए हैं, जिसकी वजह से जनता ने एक बार फिर भारी बहुमत से Government को समर्थन दिया है. अतुल बोरा ने Chief Minister को बधाई देते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, वह विकास के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.
वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर की राजनीति में सक्रिय टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के अध्यक्ष प्रद्योत विक्रम माणिक्य देब बर्मा ने कहा, “मैं सिर्फ पूर्वोत्तर का भला चाहता हूं. जो भी सत्ता में आए, उसे एक बात याद रखनी चाहिए कि अगर हम राजनीति और पार्टियों से ऊपर उठकर सोचें और सबसे पहले अपने देश और अपने क्षेत्र पर ध्यान दें, तो सबका विकास होगा. मुझे उम्मीद है कि असम के समग्र विकास से पूर्वोत्तर का भी समग्र विकास होगा.
प्रद्युत देब बर्मा ने घुसपैठियों के मुद्दे पर भी बात की और कहा, “बांग्लादेश से जुड़ी समस्या एक अहम मुद्दा है. जब तक हम बांग्लादेश से जुड़े इस मुद्दे को हल नहीं कर लेते, तब तक हमें पूर्वोत्तर में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.
–
पीआईएम/वीसी