
New Delhi/Bengaluru, 26 मई . कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच होने वाली अहम बैठक से पहले Chief Minister सिद्धारमैया Tuesday सुबह दिल्ली स्थित इंदिरा भवन पहुंचे. इस बीच, दिल्ली में मौजूद उपChief Minister डी.के. शिवकुमार से जब मीडिया ने पूछा कि क्या वह कर्नाटक के अगले Chief Minister बनेंगे, तो वह मुस्कुरा दिए.
Chief Minister सिद्धारमैया पार्टी कार्यालय में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल व रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात करेंगे. इसके बाद उनकी राहुल गांधी के साथ भी बैठक तय है.
इंदिरा भवन पहुंचने से पहले सिद्धारमैया ने दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में मंत्रियों जी. परमेश्वर, सतीश जारकीहोली, एच.सी. महादेवप्पा, बैरथी सुरेश, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल के साथ नाश्ता किया. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और Haryana प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, कानूनी सलाहकार पोनन्ना और अन्य नेता भी मौजूद रहे.
पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली ने इन घटनाक्रमों पर कहा, “पिछले छह महीनों से पार्टी में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन हमें भरोसा है कि यह जल्द खत्म हो जाएगी. हमें हाईकमान की ओर से कोई बुलावा नहीं आया है. हम Chief Minister सिद्धारमैया के साथ यहां आए हैं. अभी चर्चा शुरू नहीं हुई है. बैठक के बाद पता चलेगा कि बात किस दिशा में आगे बढ़ती है.”
जारकीहोली ने कहा, “हम केपीसीसी अध्यक्ष पद को लेकर भी अपनी राय रखेंगे. अभी यह साफ नहीं है कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी या नहीं. पार्टी कई समस्याओं का सामना कर रही है. अगर नेतृत्व का मामला सुलझ जाता है, तो बाकी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी. पूरी पार्टी हाईकमान के फैसले का पालन करेगी.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे दिल्ली में ज्यादा समय रुकेंगे तो उन्होंने कहा, “अभी कुछ तय नहीं है. बैठक के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी.”
कांग्रेस एमएलसी और वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद ने कहा, “नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है. हालांकि अब मामला अंतिम चरण में पहुंच गया है.”
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज ने कहा, “मैं पार्टी के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी नहीं करता. मुझे इस बारे में बोलने का अधिकार नहीं है. जहां तक मुझे जानकारी है, पार्टी में कोई भ्रम नहीं है. हर कोई दिल्ली आता है, क्योंकि यह सत्ता का केंद्र है.”
अब सभी की नजरें कांग्रेस की उस बैठक पर टिकी हैं, जिसमें हाईकमान, कर्नाटक के Chief Minister सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार शामिल होंगे.
पार्टी हाईकमान के बुलावे के बाद दोनों नेता Monday देर रात दिल्ली पहुंचे. कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उनके समर्थक इन घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं.
दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने कहा कि वह बैठक के नतीजों या नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर कुछ नहीं कहना चाहते. सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी क्या सोच रहे हैं, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते.
–
एसएचके/वीसी