
Lucknow, 26 मई . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Tuesday को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बिजली संकट को लेकर योगी Government पर तीखा हमला बोला. Samajwadi Party कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटरों के जरिए भय और वर्चस्व की राजनीति की जा रही है.
उन्होंने कहा कि Government की मर्जी से होने वाला हर एनकाउंटर संदेह के घेरे में है और सत्ता अपनी ताकत दिखाने के लिए पीडीए वर्ग को निशाना बना रही है. सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ अब बड़ा Political और सामाजिक मुद्दा बन चुकी है. पहले समाज में भाईचारे और मेलजोल की परंपरा थी, लेकिन अब नफरत और डर का माहौल तैयार किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर की घटनाओं के जरिए लोगों की मानसिकता को हिंसा की ओर मोड़ा जा रहा है और हत्या जैसी घटनाओं को सामान्य बनाने की कोशिश हो रही है. यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
उन्होंने आरोप लगाया कि जाति और Political पहचान देखकर कार्रवाई की जा रही है. जौनपुर में एक यादव पुजारी के कथित फर्जी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पूरा परिवार सामाजिक और मानसिक पीड़ा झेलता है. अखिलेश Police की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल के दिनों में कई परिवार खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने फर्जी मुठभेड़ों के आरोप लगाए हैं. इससे साफ है कि प्रदेश में सत्ता के दबाव में कार्रवाई हो रही है.
उन्होंने कहा कि Government अपनी धाक जमाने के लिए एनकाउंटर की राजनीति कर रही है. बिजली संकट को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा Government को घेरा. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन Government समस्या का समाधान करने में विफल रही है. उनका आरोप था कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में बिजली उत्पादन बढ़ाने के बजाय केवल बिजली दरें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है.
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आज जो बिजली उपलब्ध हो रही है, उसका बड़ा हिस्सा Samajwadi Party Government के समय स्थापित परियोजनाओं से आ रहा है. सपा प्रमुख ने केंद्र और प्रदेश Government पर आर्थिक मोर्चे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government ने उत्तर प्रदेश को विकास के बजाय अंधेरे और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है.
–
विकेटी/पीएम