‘देश को ऊंचाई पर पहुंचाया’, पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर एनडीए नेताओं ने दी बधाई

Patna, 26 मई . Prime Minister Narendra Modi ने देश के ‘प्रधानसेवक’ के रूप में Tuesday को 12 वर्ष पूरे कर लिए है. 26 मई, 2014 को उन्होंने देश के 15वें Prime Minister के रूप में शपथ ली थी. इस अवसर पर Prime Minister को एनडीए नेताओं ने बधाई दी है.

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि Prime Minister राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर रहे हैं. वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने; आज देश में अधिकांश लोग उनको चाहते हैं. इसलिए बिहार में भाजपा की ओर से 5 से 21 जून तक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पखवाड़ा बनाने का निर्णय किया गया है. संजय सरावगी ने कहा कि पीएम के कार्यकाल की उपलब्धियों को मंडल स्तर तक पहुंचाया जाएगा.

बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि Prime Minister का कार्यकाल 12 वर्ष पूरा हो चुका है. निस्संदेह, इस अवधि के दौरान Prime Minister ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांतों पर आधारित, गरीबों के उत्थान के लिए अनेक जन-हितैषी पहलें की हैं. आज देश आगे बढ़ रहा है, और India के 140 करोड़ लोग संतुष्टि व्यक्त कर रहे हैं.

रामकृपाल यादव ने कहा कि अमेरिका President ने भी Prime Minister की प्रशंसा की है. Prime Minister ने केवल देश के लोगों पर ही अमित छाप नहीं छोड़ी है, बल्कि दुनियाभर में उन्होंने अमिट छाप छोड़ने का काम किया है. देश को ऊंचाई पर पहुंचाने में Prime Minister की बहुत बड़ी भूमिका है.

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के 12 साल के कार्यकाल के दौरान, पारदर्शिता से जुड़े बड़े फैसलों ने भ्रष्टाचार को कम करने में मदद की है. पहले के समय के मुकाबले अब जिम्मेदारियों की पहचान करना और गलतियों को बताना ज्यादा आसान हो गया है.

Maharashtra के उप-Chief Minister एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि पीएम Narendra Modi न केवल देश में लोकप्रिय हैं, बल्कि वे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं. इन 12 वर्षों में, उन्होंने देश को आगे बढ़ाने, देश का विकास करने और 2047 तक India को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है. इसी वजह से, हमारी आर्थिक व्यवस्था मजबूत हुई है.

एसडी/एएस

Leave a Comment