
भुवनेश्वर, 29 अप्रैल . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Wednesday को क्योंझर जिले में लगभग 1,330.24 करोड़ रुपए की लागत वाली 187 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास और परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाना है.
क्योंझर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने 17 करोड़ रुपए की लागत से बने नए ‘अमा बस’ डिपो का उद्घाटन किया और जिले के लिए 25 आधुनिक ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इसके साथ ही उन्होंने क्योंझर जिले के विभिन्न स्थानों पर लगभग 705 करोड़ रुपए की लागत वाली 62 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. वहीं, 251 करोड़ रुपए की 24 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया.
इस अवसर पर Chief Minister ने जिले के विकास को तेज करने के लिए 375 करोड़ रुपए की लागत वाली 101 नई परियोजनाओं की भी घोषणा की.
सीएम मोहन चरण माझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्योंझर ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन अतीत में यह जिला उपेक्षित रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी Government आने के बाद यहां विकास कार्यों में तेजी आई है.
उन्होंने यह भी बताया कि जिले में एक मेगा स्टील प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधारशिला रखी जाएगी. इससे क्योंझर को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.
ई-बस सेवा पर बोलते हुए Chief Minister ने कहा कि इस परियोजना में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है, जहां वे चालक और मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने बताया कि किफायती किराया और डिजिटल भुगतान की सुविधा छात्रों और श्रमिकों दोनों के लिए लाभकारी होगी.
Chief Minister ने यह भी कहा कि ई-बस योजना से हर साल लगभग 330 से 390 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण को बड़ा लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस सेवा को अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा और इसके रखरखाव के लिए लगभग 238 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
उन्होंने कहा कि यह पहल Odisha को हरित परिवहन (ग्रीन मोबिलिटी) के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाएगी. Chief Minister ने अंत में कहा कि आने वाले 10 साल Odisha के लिए “संकल्प का दशक” होंगे और 2036 तक क्योंझर ‘समृद्ध Odisha’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
–
एएमटी/डीकेपी