ग्रेटर नोएडा: सौतेले पिता ने बेटी की हत्या कर झाड़ियों में छुपाया शव, पुलिस को गुमराह करने की रची साजिश

Lucknow, 29 अप्रैल . ग्रेटर नोएडा से Wednesday को एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल, सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या कर शव झाड़ियों में छुपा दिया और इस घटना को लेकर Police को गुमराह करने के लिए बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद ही Police स्टेशन में दर्ज कराई.

हत्यारे पिता ने बेटी की हत्या कर शव यमुना पुश्ता के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया. जब Police को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली तो जांच-पड़ताल शुरू की गई और इस दौरान चौंकने वाला खुलासा हुआ.

जांच के दौरान cctv फुटेज से यह खुलासा हुआ कि सौतेले पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर उसके शव को ठिकाना लगा दिया है और इस जुर्म से बचने के लिए गुमशुदगी की साजिश रची और Police को गुमराह करने का प्रयास किया.

यह पूरा मामला जेवर थाना क्षेत्र के रोही गांव का है. मृतिका की पहचान 14 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है. मामले को लेकर डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि बीते 20 अप्रैल को पिता ने बेटी की हत्या कर शव फेंक दिया. जांच के दौरान Police को Tuesday को झाड़ियों से नाबालिग का शव बरामद हुआ. शव को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था.

इस मामले में Police ने आरोपी पिता सुरेंद्र को बेटी की हत्या और Police को गुमराह करने की साजिश रचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं, मामले की जांच में खुलासा हुआ कि सौतेला पिता नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था. नाबालिग ने इसकी शिकायत अपने ननिहाल में की थी. इसी से नाराज होकर सौतेले पिता ने बेटी की हत्या कर दी.

डीके/एबीएम

Leave a Comment