भारतीय रेलवे के प्रोबेशनरी अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

New Delhi, 20 अप्रैल . भारतीय रेलवे के प्रोबेशनरी अधिकारियों और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़कें) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों ने President भवन में President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. President भवन की ओर से social media पर यह जानकारी दी गई.

President भवन के ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंटस से जानकारी दी गई कि भारतीय रेलवे के प्रोबेशनरी अधिकारियों और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़कें) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों ने President भवन में President द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. President ने कहा कि रेलवे और राजमार्ग केवल परिवहन के साधन मात्र नहीं हैं, वे आर्थिक विस्तार, सामाजिक समावेश और राष्ट्रीय एकीकरण के माध्यम हैं. President ने अधिकारियों से लोक सेवा के मूल्यों, जैसे कि सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को बनाए रखने का आग्रह किया.

Monday को दक्षिण कोरिया के President ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्युंग का President भवन पहुंचे. इस दौरान President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi ने दक्षिण कोरिया के President का गर्मजोशी से स्वागत किया.

इससे पहले 16 अप्रैल को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने President भवन में President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी. इस दौरान भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को और मजबूत करने तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई थी.

President ने कहा था कि India और ऑस्ट्रिया ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्थाएं हैं और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह यात्रा India और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी महत्वपूर्ण आयामों को गति प्रदान करेगी. इस दौरान President द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि India और ऑस्ट्रिया के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.

एसडी/वीसी

Leave a Comment