कनॉट प्लेस के होटल के 15वीं मंजिल से कूदकर वकील ने जान दी, जांच में जुटी पुलिस

New Delhi, 20 अप्रैल . दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दिल्ली हाईकोर्ट के एक 26 वर्षीय वकील ने होटल के 15 मंजिले से कूदकर अपनी जान दे दी. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, घटना 19 अप्रैल की सुबह की है. Police स्टेशन कनॉट प्लेस को Sunday सुबह करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि New Delhi स्थित द रॉयल प्लाजा होटल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही Police तुरंत हरकत में आई. थाना प्रभारी (एसएचओ) अपने स्टाफ के साथ बिना देर किए मौके पर पहुंचे.

शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 26 वर्ष थी. वह दिल्ली के महावीर एन्क्लेव इलाके में रहता था. बताया जा रहा है कि राजेश सिंह पेशे से वकील था और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था.

Police जांच में यह भी सामने आया कि उसने 18 अप्रैल 2026 की शाम 6:30 बजे होटल द रॉयल प्लाजा में चेक-इन किया था. इसके बाद अगली सुबह उसने कथित रूप से होटल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची. दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा कर उन्हें सुरक्षित रूप से सील कर दिया गया है. इसके अलावा होटल के cctv कैमरों की फुटेज भी Police ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके.

अधिकारियों ने बताया कि परिवारवालों ने किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का शक नहीं जताया है. अब Police कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment