
Bengaluru, 20 अप्रैल . संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने पर एनडीए लगातार विपक्ष पर साजिश करने का आरोप लगा रहा है. अब इस कड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी कहा है कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन ने साजिश के तहत संसद में आधी आबादी को आरक्षण से वंचित रखा.
Bengaluru में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने महिला आरक्षण संशोधन बिल और परिसीमन बिल को जानबूझकर गिरा दिया.
उन्होंने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पूरे इंडिया गठबंधन से पूछना चाहती हूं कि महिला आरक्षण संशोधन बिल और परिसीमन बिल में क्या गलत था. महिलाओं को आरक्षण देना और Lok Sabha की सीटें बढ़ाकर 850 करना, इसमें दिक्कत क्या है. अगर आरक्षण लागू होता है तो यह 543 सीटों के दायरे में ही रहेगा. इसमें कुछ पुरुषों को अनुचित लग सकता है, लेकिन सीटों की संख्या बढ़ाने से विपक्ष को क्या समस्या है?
शोभा करंदलाजे ने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण संशोधन बिल को नहीं, बल्कि दक्षिण India को हराया है.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बार-बार कहा था कि इससे दक्षिण या फिर किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, फिर भी विपक्ष महत्वपूर्ण बिल के खिलाफ गया, यह दक्षिण India के साथ साफ अन्याय है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह षड्यंत्र देश को टुकड़ों में बांटने का है. राहुल गांधी के मन में है कि देश एकजुट रहना नहीं चाहिए, बल्कि लोग आपस में लड़ते रहें. इसलिए उन्होंने बिल का विरोध किया. महिला आरक्षण संशोधन बिल कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, यह आने वाले समय का मुद्दा है लेकिन जिस तरह से इसका विरोध किया गया, इसके पीछे विपक्ष की बहुत बड़ी साजिश है.
Union Minister राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल एक ऐतिहासिक कदम था. इसका विरोध करके कांग्रेस पार्टी ने अपनी महिला विरोधी होने की पुरानी छवि को और पुख्ता कर दिया है. पूरे देश की महिलाओं ने अब कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा पहचान लिया है. महिलाओं ने मन बना लिया है कि सही वक्त पर जवाब दिया जाएगा.
–
डीकेएम/वीसी