प्रियंका और राहुल गांधी एक्सपायर्ड इंजेक्शन की तरह, कांग्रेस को कर दिया खत्म: तरुण चुघ

New Delhi, 24 दिसंबर . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक्सपायर्ड इंजेक्शन करार दिया है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का यह बयान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम बनाने की वकालत किए जाने के बाद आया. इसके बाद राजनीति के गलियारों में नई बहस छिड़ गई है.

तरुण चुघ ने New Delhi में से बातचीत में कहा कि दशकों से रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जबकि सच यह है कि कांग्रेस के पापों की सजा वोट की चोट से जनता 95 बार दे चुकी है. 95 बार हारने के बाद भी प्रियंका गांधी पीएम बन सकती हैं. यह सपना देख रहे हैं. यह स्पष्ट संकेत है कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेतृत्व संकट में है. जनता का भरोसा उठ गया है.

प्रियंका गांधी को टारगेट पर लेते हुए चुघ ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यूपी में कहा था, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं.’ हाल क्या हुआ? उनका नेतृत्व ध्वस्त हुआ और कांग्रेस की जमानत तक नहीं बची. उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी एक्सपायर्ड इंजेक्शन की तरह हैं. उन्होंने कांग्रेस को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. कांग्रेस में नेतृत्व जनता तय नहीं करती, कुनबा तय करता है. यही कारण है कि वंशवाद के ये दावे बार-बार चुनावी जमीन पर ध्वस्त होते आ रहे हैं.

घुसपैठ के मुद्दे पर तरुण चुघ ने कहा कि अवैध अप्रवासी डेमोग्राफिक बहस का मामला नहीं हैं. यह India की संप्रभुता, एकता और अखंडता से जुड़ा है. यह सीधे तौर पर सीमावर्ती राज्यों के अस्तित्व से जुड़ा है और मौलिक रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है. इस मुद्दे को नजरअंदाज करने से देश का भरोसा कमजोर होता है. दशकों से कांग्रेस इन वोट-बैंक घुसपैठियों को बचाती रही है और अब राहुल गांधी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अवैध घुसपैठियों पर कठोर कार्रवाई विकसित India की गारंटी है.

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी का मानना है कि घुसपैठियों को डिटेक्ट करो, डिलीट करो, डिपोर्ट करो.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment