
Mumbai , 24 दिसंबर . उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बीएमसी और नासिक नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा की है, जिस पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वे हार के बाद साथ आए हैं और अभी और हार मिलने वाली है.
Maharashtra Government में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां की जनता विकास चाहती है. इसीलिए इनके गठबंधन को कोई पसंद नहीं कर रहा है. लोग भावुक होकर वोट नहीं देने वाले हैं. जैसे जनता ने पहले इनको नकार दिया था, वही हाल फिर से होने वाला है.
उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उनके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई है, इसीलिए वे परेशान होकर गठबंधन कर रहे हैं. नगरपालिका चुनाव में आप 228 में से 8 सीटों पर आ गए हैं. इससे बेकार दिन और क्या आने वाला है? इसी तरह की परिस्थिति आगे भी होने वाली है. इसीलिए उद्धव ठाकरे हताश हो गए हैं.
उन्होंने कहा कि Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने ‘विकसित Mumbai ’ का संकल्प लिया है, इसीलिए जनता उनके साथ खड़ी है. कुछ दिनों में ही इसका जवाब मिल जाएगा. देवेंद्र फडणवीस Mumbai को ‘इंटरनेशनल सिटी’ बनाना चाहते हैं, Mumbai लगातार बदल रही है और जनता यही चाह रही है. जब से Maharashtra में हमारी Government बनी है, लगातार विकास किया जा रहा है.
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के पास कार्यकर्ता ही नहीं बचे हैं, तो वो लोग चुनाव कहां से लड़ेंगे? पहले वो लोग कार्यकर्ता लेकर आएं, उसके बाद चुनाव की तैयारी करें.
बता दें कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने Wednesday को बृहन्Mumbai नगर निगम (बीएमसी) और नासिक नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा की, जो मराठी वोट बैंक को मजबूत करने और भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति को चुनौती देने के उद्देश्य से एक बड़े Political पुनर्गठन का संकेत है.
दोनों चचेरे भाई इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि ‘ठाकरे ब्रांड’ अभी भी Mumbai की राजनीति को आकार दे सकता है.
Maharashtra में बांग्लादेशी पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विभाग काम कर रहा है, जल्द से जल्द सभी बांग्लादेशी को बाहर निकाल दिया जाएगा.
–
एसएके/एबीएम